जम्मू। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गौरव गुप्ता ने कहा कि वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से सफल वापसी भारत के अंतरिक्ष इतिहास में स्वर्णिम अध्याय है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विजन से संभव हो सकी है।
इस मिशन के तहत भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा आईएसएस में किए गए प्रयोगों ने अंतरिक्ष विज्ञान में नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि 1984 के बाद यह भारत की मानव अंतरिक्ष उड़ान में ऐतिहासिक वापसी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भारत, इसरो और प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में वैश्विक अंतरिक्ष अभियानों में अग्रणी भूमिका निभाएगा।