फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्राइन बोर्ड ने जारी की एडवाइजरी, एनआरआई और विदेश यात्रा से लौटे लोगों को नहीं आने की सलाह 

Sun, 15 Mar 2020 09:50 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में श्री माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड ने एडवाइजरी जारी कर एनआरआई या उन लोगों को वैष्णो देवी न आने की सलाह दी है, जो 28 दिनों के भीतर विदेश होकर आए हैं। 

विज्ञापन


इसी के साथ ही जिन लोगों को खांसी, भारी बुखार और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण हैं उन्हें भी यात्रा स्थगित करने की सलाह दी गई है। 

कोरोना का डर बेअसर, बढ़ने लगी दर्शनार्थियों की संख्या

देशभर में कोरोना वायरस से बने डर के माहौल के विपरीत माता वैष्णो देवी के दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ने लगी है। बीते वर्ष जनवरी-फरवरी के मुकाबले इस साल पहले दो माह में भक्तों की संख्या में 1.37 लाख का इजाफा हो गया है। वहीं मार्च में कोरोना को लेकर शुरुआती खबरों से भक्त कम होने लगे लेकिन अब फिर से यह संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। 

जनवरी-फरवरी, 2019 को जहां 7,71,616 भक्त मां के दरबार पहुंचे थे वहीं जनवरी-फरवरी, 2020 में 9,09,252 श्रद्धालु पिंडियों के दर्शन कर चुके हैं। मार्च के दूसरे सप्ताह में कारोना वायरस को लेकर पाबंदियां बढ़ाई गईं, इसके बावजहूद हर दिन भक्तों की संख्या में इजाफा हो रहा है। 
विज्ञापन


मार्च माह में मां के दरबार पहुंचे भक्त

1 मार्च- 16348, 2 मार्च- 13642, 3 मार्च- 13832, 4 मार्च- 15100, 5 मार्च- 12330, 6 मार्च- 14161, 7 मार्च- 18765, 8 मार्च- 28846, 9 मार्च- 28326, 10 मार्च- 25030, 11 मार्च- 21061, 12 मार्च- 22198, 13 मार्च- 20681 और 14 मार्च को 25778 भक्त मां के दरबार पहुंचे हैं। रविवार शाम छह बजे तक 14 हजार भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की और प्रस्थान कर चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें