फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संकट दूर करने के लिए हर प्राणी करे भगवान का गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव फत्तू चक्क में चल रही भागवत कथा में उमड़े भक्तजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। गांव फत्तू चक्क में स्वामी नरेंद्र दास महाराज की अध्यक्षता में चल रही भागवत कथा के छठे दिन संगत ने कथा का रसपान किया। कथावाचन ने प्रवचनों में कहा कि हर मानव का सदा एक जैसा समय नहीं रहता। जब कभी वह संकट में आता है, तब भगवान की शरण में जाता है। लेकिन, तब तक बहुत देर हो जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर प्राणी को भगवान का गुणगान करना चाहिए, ताकि किसी प्रकार का संकट न आए। पंडित अजय ने कहा कि सनातन धर्म का उत्थान करने के लिए हर प्राणी को आगे आना चाहिए, और अपने बच्चों को भी सनातन धर्म के बारे में ज्ञान देना चाहिए। अच्छे संस्कार मिलने पर बच्चे समाज की बेहतरी कर सकते हैं। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता शाम लाल मुख्य अतिथि थे। उन्होंने संगत के साथ आरती में भगवान का गुणगान किया। भागवत कथा के लिए गठित कमेटी के सेवानिवृत्त सूबेदार बलवीर सिंह, यशपाल, राज सिंह, अजय शर्मा, तरसेम सिंह, नायब सरपंच रवि सिंह और पवन शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को कथा के अंतिम दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें