फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mata Vaishno Devi Yatra: भूस्खलन बना बाधा, वैष्णो देवी यात्रा 13वें दिन भी रही स्थगित

Sun, 07 Sep 2025 11:47 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

भारी बारिश और भूस्खलन के कारण श्री माता वैष्णो देवी यात्रा लगातार 13वें दिन भी स्थगित रही। तीर्थ मार्ग पर खतरा बना होने के चलते प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए यात्रा पर रोक जारी रखी है।
विज्ञापन
यात्री पंजीकरण केंद्र के बाहर लगा ताला। - फोटो : अभिषेक बड़ू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री माता वैष्णो देवी यात्रा आज लगातार 13वें दिन भी स्थगित रही। पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण त्रिकुटा पर्वत क्षेत्र में भूस्खलन और रास्तों में रुकावटें आ गई हैं, जिससे तीर्थ यात्रा मार्ग असुरक्षित हो गया है।

विज्ञापन


प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा को फिलहाल रोके रखने का फैसला लिया गया है। मौसम की स्थिति और मार्ग की बहाली के बाद ही यात्रा को दोबारा शुरू किया जाएगा।

भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर रास्ते क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और मलबा हटाने का काम लगातार जारी है। प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर तैनात हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे आधिकारिक सूचना के बिना यात्रा की योजना न बनाएं और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट या स्थानीय प्रशासन से संपर्क में रहें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें