फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shri Mata Vaishno Devi: पहलगाम हमले के बाद वैष्णो देवी यात्रा में फिर लौटी रफ्तार, हेलीकॉप्टर सेवा दोबारा शुरू

Wed, 14 May 2025 05:55 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने कहा कि हालात सुधरने के साथ यात्रा में तेजी आई है और हेलीकॉप्टर सेवा फिर से शुरू की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक होगी।
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने कहा कि हालात सामान्य होने के साथ ही यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन


उनका कहना था कि जम्मू एयरपोर्ट से नागरिक उड़ानों की शुरुआत के बाद वैष्णो देवी के लिए हैलीकॉप्टर सेवा भी फिर से शुरू की गई है। इस निर्णय से यात्रियों को बहुत राहत मिलेगी, खासकर बुजुर्गों और अस्वस्थ लोगों को।

सीईओ अंशुल गर्ग ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में यात्रा और भी सुचारु होगी और श्रद्धालुओं की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उनका कहना था कि बोर्ड लगातार सभी आवश्यक सुविधाएं और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करता है ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें