फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के नारायणा अस्पताल में अंग प्रत्यारोपण सुविधा जल्द

Tue, 12 Mar 2019 07:40 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • आईसीयू की बेड क्षमता को और बढ़ाया जाएगा 
  • गवर्निंग बॉडी की बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री माता वैष्णो देवी नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (एसएमवीडीएनएसएच), ककरयाल में शीघ्र मानव अंग प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इसके अलावा अस्पताल में 24 बेड वाले आईसीयू केंद्र को विकसित किया जाएगा। 
विज्ञापन


इसमें अलग से पीकू और निकू यूनिट पर काम किया जा रहा है। अस्पताल की 55वीं गवर्निंग बाडी की बैठक में अस्पताल के विकास के लिए कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई। 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सदस्य व गवर्निंग बाडी के चेयरमैन डॉ. अशोक भान ने कहा कि 230 बेड की क्षमता वाले अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत अस्पताल में सात हृदय शिशु रोगियों के आपरेशन किए गए हैं। 
विज्ञापन


आईसीयू में 14 अतिरिक्त बेड स्थापित किए जाएंगे। गवर्निंग बाडी की ओर से मरीजों और तीमारदारों द्वारा भेजे गए फीडवैक पर चर्चा की गई। बैठक में 19 अप्रैल 2019 को अस्पताल की तीसरी वर्षगांठ समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। अस्पताल को 19 अप्रैल 2016 को तत्काल प्रधानमंत्री ने देश को समर्पित किया था। 

अब तक ओपीडी में 2.70 लाख आउट पेशेंट और आईपीडी में 24 हजार मरीजों को चिकित्सा सुविधाएं दी गई हैं। इस दौरान मेजर जनरल एसके शर्मा, सिमरन दीप सिंह, वीरेन शेट्टी, नवनीत बाली, डॉ. मन मोहन हरजाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें