हर जिले में संघर्ष तेज करने के लिए समितियां बनाने के निर्देश
संयोजक ने कहा कि सोमवार को होने वाली बैठक में जम्मू संभाग के हर जिले में प्रतिनिधि अपने स्तर पर समितियों का गठन करेंगे ताकि जो भी संघर्ष हो वह बेहद सटीक, रणनीति के अनुसार हो। इस बैठक में प्रवेश प्रक्रिया को रद्द करने के लिए विचार विमर्श किया जाएगा।
उनका कहना था कि इस प्रवेश प्रक्रिया ने सनातन धर्म के लोगों को आहत किया है। उनकी बात देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं से हुई है। वह इस पूरे मामले में विरोध करने की मंशा के साथ अपना समर्थन देने के लिए तैयार हो चुके हैं।
संघर्ष बड़ा होगा, हर कदम फूंक फूंककर
मनकोटिया ने कहा कि संघर्ष बड़ा होगा, शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से संचालित हो रहे इस संस्थान के सर्वेसर्वा होने के कारण उनसे मिलकर भी विरोध दर्ज करवाएंगे। हर जिले में इसको लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।