फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री माता वैष्णो देवी सुविधा एसी स्पेशल ट्रेन हुई कैंसल

Tue, 18 Oct 2016 06:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : File Photo
विज्ञापन
ट्रेनों के देरी से पहुंचने के साथ ही अब ट्रेनें कैंसल भी होने लगी है। मंगलवार को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा- पुरानी दिल्ली सुविधा एसी स्पेशल कैंसल रही है। इसके अलावा आधा दर्जन के करीब ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंची, जिसके कारण यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन


त्योहारों के मौसम में ट्रेनों की संख्या बढ़ने के साथ ही रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है, जिसके कारण कई ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंच रही है। सोमवार को दिल्ली से श्री माता वैष्णो
देवी कटड़ा- पुरानी दिल्ली सुविधा एसी स्पेशल को कैंसल कर दिया गया और इसी कारण मंगलवार को कटड़ा से भी यह ट्रेन कैंसल कर दी गई।

वहीं कामखया श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से रात करीब नौ बजे पहुंची, कोलकाता जम्मू तवी एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से सुबह करीब पौने दस बजे पहुंची।
विज्ञापन


उधमपुर आनंद विहार टर्मिनल उधमपुर एक्सप्रेस एक घंटा, बेगमपुरा एक्सप्रेस पौने घंटे, झेलम एक्सप्रेस ढाई घंटे, दिल्ली उधमपुर एसी एक्सप्रेस एक घंटा, पूजा एक्सप्रेस पौने घंटे, जम्मू मेल एक घंटे की देरी से जम्मू पहुंची। वहीं हिमगिरि एक्सप्रेस साढ़े दस घंटे की देरी से सुबह सवा नौ बजे रवाना की गई।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें