हीरानगर के दियालाचक के नजदीक हाईवे पर पुरानी करेंसी के पांच सौ और एक हजार के कटे नोट मिलने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते तरह-तरह की चर्चा जोर पकड़ने के साथ मौके पर भीड़ लग गई।
हीरानगर पुलिस ने पुराने नोटों के टुकड़ों जब्त कर लिया। पुलिस की मानें तो लगभग बाइस किलो वजन की करेंसी बरामद की गई है। थाना प्रभारी अमित सांगड़ा ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि रिजर्व बैंक ने पुरानी करेंसी के नोट नष्ट कर उसकी नीलामी करवाई थी।
संभवतया लाने या ले जाने के दौरान इसके टुकड़े गिर गए होंगे। पुलिस फिलहाल इसकी जांच कर रही है।