उत्तरी कश्मीर में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कुपवाड़ा जिले के बुदसंगी वन क्षेत्र में आज सुबह तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस ऑपरेशन को भारतीय सेना की 21-आरआर, एसओजी हंदवाड़ा और सीआरपीएफ की 92वीं बटालियन अंजाम दे रही है।