फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों के बीच हुए झगड़े में चली गोली

Thu, 21 Aug 2014 11:01 PM IST
फिरोजपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों के बीच हुए झगड़े में एक गुट ने एससी सेल कांग्रेस के जिला वाइस चेयरमैन पर गोली चला दी। फायरिंग में वे बाल-बाल बचे। थाना सिटी पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक किकर सहोता पुत्र सतपाल वासी फिरोजपुर शहर की सोनू भट्टी व बब्बू (एससी सेल कांग्रेस के जिला वाइस चेयरमैन) वासी शेखां वाली बस्ती फिरोजपुर शहर के साथ पुरानी रंजिश थी। बुधवार रात को दोनों गुटों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

इसी दौरान सोहता और उसके चार साथियों ने सोनू व बब्बू पर गोली चला दी। गोली बब्बू की बाजू को छू कर निकल गई। गोली चलते ही शहर में अफरातफरी मच गई। पुलिस का कहना है कि दोनों गुट के लोगों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वे कई बार आपस में लड़ चुके हैं।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने किकर सहोता व उसके चार साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए विभिन्न जगहों पर छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें