फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में दुकानदारों में गोली चली, एक जख्मी

Mon, 27 Oct 2014 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
छन्नी हिम्मत में दो दुकानदारों के बीच हुए विवाद में गोली चलने से एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दुकानदार को जीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत स्थिर बनी है। पुलिस ने गोली चलाने वाले दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसकी कार भी जब्त कर ली है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार छन्नी हिम्मत के सेक्टर तीन में रहने वाले प्रवीण सिंह (40) का वहीं रहने वाले कपिल गुप्ता (30) के साथ जमीन विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि प्रवीण ने गुस्से में रिवाल्वर निकाल गोली चला दी। गोली कपिल की जांघ में लगी। लहूलुहान हालत में उसे जीएमसी पहुंचाया गया। देर रात तक उसे आपरेशन थिएटर में ले जाने की तैयारी चल रही थी।

उधर, घटना के बाद प्रवीण मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलने के तत्काल बाद मौके पर पहुंचे एसडीपीओ (ईस्ट) रफीक मन्हास और एसएचओ एजाज वानी ने पुलिस टीम के साथ छापामारी कर हमलावर को गिरफ्तार लिया। साथ ही उसकी रिवाल्वर जब्त कर ली है।
विज्ञापन


छन्नी हिम्मत थाने के एसएचओ एजाज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आरपीसी की धारा 307 और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की रिवाल्वर लाइसेंसी थी। रिवाल्वर के साथ पांच जिंदा और एक चला हुआ कारतूस भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें