फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शाॅर्ट-सर्किट से लगी आग, कच्चा कुल्ला जला

Sat, 07 Dec 2024 02:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
जिले के सुचेतगढ़ में ग्रामीण के कुल्ले को आग से हुआ नुकसान। संवाद - फोटो : samba
विज्ञापन
सांबा। जिले के सदोह पंचायत के तहत सीमावर्ती गांव सुचेतगढ़ कुलियां में एक कच्चे कुल्ले को बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने से कुल्ले के अंदर रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि जब कुल्ले को आग लगी तो परिवार के सदस्य कुल्ले से कुछ दूरी पर थे। जानकारी के अनुसार ग्रामीण गारु राम पुत्र देवी दित्ता ने बताया कि सुबह 9:30 बजे वह परिवार के साथ खाना खा रहे थे तो उन्हें किसी ने बताया कि उनके कुल्ले में आग लग गई है। इस पर उन्होंने पूर्व नायब सरपंच एडवोकेट देवेंदर सिंह को सूचना दी। उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। जब तक फायर टेंडर पहुंचा आग से कुल्ले के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें पक्का मकान दिया था, मगर छत ही डाली थी, इसलिए वह कुल्ले में ही रह रहे थे। आग लगने से उनके घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है।
पूर्व नायब सरपंच ने जिला प्रशासन को इस बारे में अवगत करवाया है। प्रशासन की ओर से ग्रामीण को कंबल व कुछ बर्तन दिए हैं। डीडीसी सदस्य सुभाष भगत ने ग्रामीण को राशन दिया है। मौके पर तहसीलदार सांबा व पुलिस थाना प्रभारी संदीप चाढ़क ने जायजा लिया। बताया गया है कि ग्रामीण का 5.35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी सूची बनाकर जिला प्रशासन को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें