फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तारों में शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी आग

Mon, 27 May 2024 04:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों और लाइनमैन के सहयोग से समय रहते आग पर पाया काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुरमंडल। मंडल गांव में बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर में गर्मी के कारण अचानक तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत लकड़ियों के झाड़ू बनाकर आग पर प्रहार करना शुरू कर दिया। बार-बार प्रयास करने के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के प्रयास से समय रहते बिजली विभाग का लाखों रुपए का नुकसान होने से बचा लिया। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम सांबा और 112 नंबर पर कॉल कर आग लगने की सूचना विभाग को दे दी। विभाग ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी भेजने का फैसला लिया, लेकिन आग काबू में होते देख फायर ब्रिगेड की गाड़ी को आने से मना कर दिया और आग को बुझा दिया गया और ट्रांसफार्मर को जलने से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें