अखनूर। कस्बे के नए नए पुल से निर्दोष चौक तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया गया है। सड़क चौड़ी होने से वाहन चालकों को आसानी होगी, जिससे लगातार बाजार में लग रहे ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। नए पुल से पुराने पुल तक सड़क चौड़ीकरण का पहला चरण पिछले वर्ष पूरा हो गया था। इसके बाद दूसरे चरण में कामेश्वर मंदिर तक चौड़ीकरण का कार्य भी पुरा हो चुका है, लेकिन उसके आगे सड़क चौड़ीकरण के लिए लोगों की दुकानें व मकान भी इसके अधीन आ रहे थे और उसका परियोजना में उसका मुआवजा न रखने की वजह से कार्य बंद था। वहीं लगातार लोगों द्वारा कार्य को शुरू करने की मांग थी, जिसके चलते अब कामेश्वर मंदिर के आगे भी कार्य शुरू कर दिया गया है।
लोक निर्माण विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता सुनील भोगिया ने बताया कि विभाग की ओर से सड़क चौड़ीकरण की परियोजना को पूरा करने लिए विभाग निरंतर प्रयास कर रहा है। पुराने पुल के पास सहायक पुल का कार्य भी जल्दी पूरा होने वाला है। गर्मियों का मौसम तारकोल डालने के लिए अच्छा होता है। विभाग की कोशिश है ज्यादा से ज्यादा कार्य पूरा कर लोगों को इसकी सहूलियत दी जाए। संवाद