फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी-कटड़ा में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही खुलेंगी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देश के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया है। इसके तहत म्यूनिसिपल कमेटी रियासी और कटरा के अंतर्गत दुकानों को हफ्ते में तीन दिन खोलने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

इसमें दुकानदार सोमवार बुधवार तथा शुक्रवार को ही दुकानें खोल सकेंगे। वहीं, मंगलवार, वीरवार शनिवार और रविवार को दुकानें बंद रहेगी। इसके साथ ही रात्रि कर्फ्यू भी लगा कर लोगों को बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी है। प्रशासनिक आदेश को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति है। दुकानदारों ने इसे जल्दबाजी में लिया फैसला बताया है।
दुकानदार विशाल पंडोतरा ने कहा एक दिन छोड़ कर दुकान खोलने का फैसला सही नहीं है। इसके विपरीत दुकानों की समयसारिणी बदलनी चाहिए थी। रियासी म्यूनिसिपल कमेटी की हद दो-ढाई किलोमीटर तक है। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र शुरू हो जाते हैं। लोग खरीदारी के लिए वहां जा सकते है, जिससे नगर के व्यापार पर असर पडे़गा।
विज्ञापन

दुकानदार सन्नी शर्मा ने भी प्रशासन के फैसले को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि चार महीनों के बाद विवाह शादियां का सीजन शुरू हुआ है। पिछले वर्ष भी व्यापार पुरी तरह से ठप था। अब कुछ राहत मिली है तो फिर से कारोबार पर पानी फिरता नजर आ रहा है। राजू गुप्ता के अनुसार उनकी एक दुकान से परिवार का गुजारा चलता है। सप्ताह में तीन दिन और महीने में बारह दिन दुकाने खुलेगी तो परिवार चलाना मुश्किल हो जाएगा।
प्रशासन को व्यापारियों से मंथन कर लेना चाहिए था निर्णय
बस अडडे पर दुकान करने वाले विशाल पंडोह के अुनसार कोविड के ज्यादातर मामले रेलवे स्टेशन कटड़ा में आए हैं। इनमें सभी यात्री हैं। रियासी नगर से कोई मामला नहीं मिला है। इस के विपरीत नगर की दुकानों को चार दिन के लिए बंद करने का निर्देश आया है, जोकि गलत है। नेताओं की रैलियों के दौरान कोरोना गायब हो जाता है। सरकार और प्रशासन को क्षेत्रफल की स्थिति के बारे में जानकारी के बाद ही आदेश देना चाहिए था। इस के साथ ही व्यापारियों की भी राय लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें