जम्मू। राज तिलक रोड पर व्यापारियों ने संगठन व नगर निगम के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में तय हुआ कि यहां पर दुकानदार बाजार में दुकानों के बाहर डेढ़ फिट तक अपना सामान लगाएंगे। इसको लेकर विधायक युद्धवीर सेठी ने पहुंचकर वार्ता में भाग लिया।
राज तिलक रोड बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि विधायक युद्धवीर सेठी ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ वार्ता की है। जिसमें सभी दुकानदारों ने इस बात पर सहमति जताई कि दुकानों के आगे डेढ फिट तक ही वह अपना सामान लगाएंगे। नगर निगम की टीम भी इस वार्ता में लिए गए निर्णय का सम्मान करेगी। विधायक के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने इस निर्णय पर खुशी जाहिर की। ब्यूरो