फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार समय से दुकानें बंद करें वरना होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। कोरोना कर्फ्यू के दौरान शुक्रवार को पौनी में सभी दुकानदारों को दुकानें समय पर बंद करने के निर्देश लाउडस्पीकर से दिए गए।
विज्ञापन

नायाब तहसीलदार कृष्ण चंद एसएचओ राजेश गौतम ने बाजार में पहुंच कर कहा कि दुकानों को बंद करने का समय एक बजे तक का है। सभी दुकानदार पौने एक बजे से सामान समेटना शुरू कर दें। इस समय ग्राहक को सामान नहीं दिया जाए। अधिकारियों ने कहा कि सोमवार से जो भी दुकानदार आदेश की अवहेलना करता हुआ मिलेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रशासनिक निर्देश के बाद नगर में फल-सब्जी, दवा, मीट शाप और हलवाइयों की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई थी। लोगों ने बाजार पहुंच कर जरूरी सामान की खरीदारी की। रविवार शाम को नए आदेश के बाद सोमवार को नए नियमों के अनुसार दुकानें खोली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें