फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर की आर्थिक गतिविधियों का हब बनेगा शोपियां : महबूबा

Tue, 04 Apr 2017 08:33 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पीडीपी अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि मुगल रोड पर महत्वाकांक्षी टनल के निर्माण के बाद कश्मीर का शोपियां और इसके आसपास के क्षेत्र आर्थिक गतिविधियों का हब बनेंगे।
विज्ञापन


शोपियां में सोमवार को पीडीपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महबूबा ने कहा, पीडीपी के सत्ता में पिछले कार्यकाल के दौरान मुगल रोड का निर्माण हुआ था। इससे कश्मीर और जम्मू संभाग के मध्य लोगों की मूवमेंट व ट्रेड के लिए शोपियां उभर कर सामने आया था।

उन्होंने कहा कि मुगल रोड पर टनल के निर्माण के बाद इसे जम्मू व कश्मीर के मध्य वैकल्पिक आल वैदर रोड के तौर पर प्रयोग में लाया जा सकेगा। शोपियां क्वालिटी सेब के लिए विश्व भर में मशहूर है और मुगल रोड पर टनल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को इसका बड़ा लाभ होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'घाटी के युवाओं के दर्द और मुश्किलों को समझना होगा'

महबूबा मुफ्ती - फोटो : file photo
उन्होंने कहा कि शोपियां में स्वतंत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण का गठन पहले से ही किया जा चुका है। टनल शुरू होने के बाद इस क्षेत्र में टूरिस्ट सर्किट को बढ़ावा मिलेगा। दुबजान, हीरपोरा, पीर की गली और अन्य स्थलों में पर्यटन को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

इस मौके पर अनंतनाग संसदीय क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार मुफ्ती तसद्दुक हुसेन ने कहा कि कश्मीर घाटी के युवाओं के साथ बातचीत जरूरी है। उन्होंने कहा कि घाटी के युवाओं के दर्द और मुश्किलों को समझना होगा।

उन्होंने कहा कि पर्यटन और काटेज उद्योग को रियासत में नए सिरे से गति देने की जरूरत है। इस अवसर पर पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डा. महबूब बेग, खाद्य मंत्री चौधरी जुल्फकार अली, विधायक मोहम्मद यूसुफ भट्ट, विधायक एजाज अहमद मीर और एमएलसी जफर इकबाल मन्हास आदि भी मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें