फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोपियां: आतंकियों ने बीजेपी नेता को बनाया निशाना, अगवा कर की मारपीट, पार्टी छोड़ी

Tue, 12 Dec 2017 08:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
आतंकियों ने बीजेपी नेता पर किया हमला - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर से एक बीजेपी नेता को निशाना बना कर हमला किया है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने बीजेपी नेता को अगवा कर उसके साथ बंदूक के दम पर मारपीट की।
विज्ञापन


इस दौरान बीजेपी नेता को कई जगह गंभीर चोटें भी आई हैं। बीजेपी नेता की पहचान मोहम्मद मकबूल निवासी नारापोरा, शोपियां के तौर पर हुई है। सोशल मीडिया पर बीजेपी नेता का वीडियो भी वायरल हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक आतंकियों ने बीजेपी नेता को पार्टी छोड़ने की धमकी दी थी जिसके बाद डर में आकर उसने पार्टी से त्याग पत्र दे दिया। गौरतलब है कि घाटी में पहले भी कई दफा बीजेपी नेताओं को निशाना बना कर हमला किया गया है।
विज्ञापन


आतंकियों ने पिछले कुछ महीनों के भीतर ही पीडीपी के साथ बीजेपी के कई नेताओं को अपने निशाने पर लिया है। इस मामलें में घाटी के नेताओं की अपने सुरक्षा की मांग कर चुके हैं। बता दें कि इससे पहले आतंकियों ने शोपियां में ही बीजेपी के युवा नेता गौहर अहमद भट्ट की गला रेत कर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें