शोपियां में ट्राइबल यूथ क्रिकेट टूर्नामेंट। स्रोत पुलिस
शोपियां। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत शोपियां पुलिस ने चोटीपोरा हीरपोरा में ट्राइबल यूथ के लिए वीरवार को जारी क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न हुआ। यह टूर्नामेंट 15 नवंबर को शुरू हुआ था और वीरवार को एक रंगारंग समापन समारोह के साथ खत्म हुआ।
टूर्नामेंट का उद्घाटन एसएसपी मुश्ताक अहमद चौधरी ने किया। फाइनल मैच मुगल वॉरीज हीरपोरा और देवपोरा स्टार्स के बीच खेला गया जिसे हीरपोरा 15 रन से जीता। फाइनल मैच समारोह के दौरान एसएसपी ने विजेताओं और उपविजेताओं को कैश प्राइज और ट्रॉफी वितरित की। संवाद