जम्मू-कश्मीर में सेना का ऑपरेशन ऑल आउट जारी है। अनंतनाग के वेरीनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में तीन से चार आतंकियों के घिरे होने की आशंका है। ये सभी आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही कुलगाम के शुच इलाके में सुरक्षाबलों की ओर से तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।