फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शाॅर्ट सर्किट से दुकान में भड़की आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक, स्कूटी, एसी और फर्नीचर भी आग की चपेट में आने से हुए राख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनतालाब। आंबेडकर नगर जानीपुर में कॉस्मेटिकस की दुकान मीना इंटरप्राइजेज में रविवार सुबह आग लग गई। इससे लाखों रुपये का सामान जलने का दावा किया गया है। बताया जा रहा है कि दुकान के बाहर लगे बिजली के खंभे में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारियां दुकान में जा गिरीं। देखते ही देखते आग पूरी दुकान में फैल गई। जब आग लगी उस समय बारिश हो रही थी। दुकान के अंदर खड़ी की बाइक, स्कूटी, फ्रिज, प्रिंटर, एसी, फर्नीचर सहित अन्य सामान भी जल गए।
विज्ञापन

दुकान के मालिक विशाल शिवगोत्रा ने बताया कि आग बिजली के खंभे से निकली चिंगारियों से भड़की। मोहल्ले के लोगों ने सबसे पहले बिजली विभाग को सूचित किया और बिजली बंद करवाई। फिर दुकान के ताले तोड़कर आग पर पानी डालने का प्रयास करने की कोशिश की लेकिन ताले नहीं टूटे और आग फैल गई। बाद में अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आकर दुकान के ताले तोड़े और आग बुझाना शुरू की लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। रसोई गैस सिलिंडर भी दुकान में रखा था जिसे समय रहते अग्निशमन कर्मियों ने बाहर निकाल लिया। अगर सिलिंडर आग की चपेट में आ जाता तो धमाके से नुकसान और अधिक होता।
विज्ञापन

दुकानदार ने बताया कि आग में दुकान के सारे सामान के साथ बाइक, स्कूटी व अन्य कीमती चीजें भी जल गई हैं। पीड़ित ने सरकार से मुआवजा की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें