जम्मू। पुलिस ने कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसएचओ स्तर पर फेरबदल किया है। बस स्टैंड, झज्जर कोटली, महिला सेल, आरएस पुरा, छन्नी हिम्मत और खौड़ थानों को नए इंचार्ज मिले हैं। अमरनाथ यात्रा से पहले महत्वपूर्ण बदलाव किया है। इस संबंध में एसएसपी द्वारा आदेश जारी किया है।
इंस्पेक्टर अश्विनी शर्मा को बस स्टैंड थाने का एसएचओ नियुक्त किया गया है। इंस्पेक्टर सुनील शर्मा को झज्जर कोटली, महिला संबंधी मामलों के निस्तारण के लिए इंस्पेक्टर संजीवन ज्योति को महिला सेल का एसएचओ बनाया गया है। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को थाना आरएस पुरा, इंस्पेक्टर संदीप कटोच को छन्नी हिम्मत जबकि इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह को खौड़ थाना का एसएचओ लगाया है। फेरबदल को प्रशासनिक आवश्यकता और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।