फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पंथा चौक के एसएचओ डेढ़ लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एसीबी ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने पंथा चौक, श्रीनगर के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) को डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। टीम ने यह कार्रवाई शुक्रवार को की है। आरोपी इंस्पेक्टर आजिम इकबाल के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार एसीबी को किसी ने शिकायत दी थी। इसके बाद एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत पुलिस स्टेशन एसीबी मध्य कश्मीर में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। इंस्पेक्टर आजिम इकबाल को रिश्वत लेते हुए पकड़ने के लिए ट्रैप टीम का गठन किया। टीम ने सफल जाल बिछाया और एसएचओ आजिम इकबाल को लगभग डेढ़ लाख रुपये रिश्वत राशि लेते पकड़ लिया। रिश्वत की रकम गवाहों की मौजूदगी में बरामद की गई। मामले और किसी भी संभावित सहयोगी के बारे में अधिक जानकारी का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। फिलहाल, एसीबी की ओर से इस मामले को लेकर औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है और न ही किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें