फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णों देवी के श्रद्धालुओं को सौगात, जल्द शुरू हो जाएगी ये बड़ी सेवा

Thu, 13 Oct 2016 06:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
vaishno devi - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आने वाले दिनों में माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा से ब्लाक पौनी अंतर्गत पड़ने वाले शिवखोड़ी धाम की दूरी हवाई सेवा के माध्यम से मात्र 12 मिनट में पूरी कर ली जाएगी। शिवखोडी श्राइन बोर्ड जल्द इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी करेगा। वैष्णो देवी के बाद श्रद्धालुओं का ज्यादातर रुख शिवखोड़ी धाम की तरफ होता है।
विज्ञापन


मौजूदा समय के दौरान रोजाना पांच से सात हजार यात्री भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए शिवखोड़ी पहुंच रहे हैं। यहां पर यात्रियों की संख्या को बढ़ाया जा सके, इसके लिए बोर्ड द्वारा हरसंभव कोशिशें की जा रही हैं। कुछ दिनों पहले बालीवुड की जानी-मानी हस्तियों द्वारा भी यहां का दौरा किया गया था। 

जिला विकास आयुक्त तथा बोर्ड के वाइस चेयरमैन रविंदर कुमार के अनुसार संगड़ की पहाड़ियों पर हेलीपैड को बनाने का काम पूरा हो चुका है। 
विज्ञापन

vaishno devi
कटड़ा से शिवखोड़ी तक हेलीकाप्टर का ट्रायल भी किया गया, जो सफल रहा। कटड़ा से शिवखोड़ी का हवाई सफर मात्र बारह मिनट में पूरा किया गया। उन्होंने बताया कि हेलीपैड से गुफा तक जाने वाले पैदल रास्ते को भी बना लिया गया है। जल्द ही सभी प्रकार की प्रक्रियाओं को भी पूरा कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि शिवखोड़ी में हेलीकाप्टर सेवा को शुरू किए जाने की प्रक्रिया को वर्ष 2009 में शुरू किया गया था, लेकिन आज तक इस सेवा को बहाल नहीं किया जा सका है।  कटड़ा से शिवखोड़ी तक हेलीकाप्टर सेवा की तिथि के संबंध में श्राइन बोर्ड ने अभी कोई घोषणा नहीं की है, न ही किराए के बारे में ही अभी कुछ कहा गया है।

सात वर्ष से अधर में लटकी इस सेवा को लेकर आज भी लोगों में संशय की स्थिति बनी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें