फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विधानसभा चुनाव की घोषणा न करने पर शिवसेना ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शिवसेना(यूबीटी) जम्मू-कश्मीर इकाई ने निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार को लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा के दौरान जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की घोषणा नहीं करने पर निराशा व्यक्त की है।
विज्ञापन

पार्टी प्रमुख मनीश साहनी ने कहा कि लोकसभा चुनावों के साथ चार राज्यों के विधानसभा चुनावों तथा तमाम राज्यों के उपचुनावों की घोषणा की गई है, लेकिन जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनावों को एकबार फिर टाल दिया गया है। साहनी ने कहा कि सरकार तो वन नेशन वन कलैक्शन लाने का दावा करती है, लेकिन जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनावों को लेकर टालमटोल का रवैया अपनाया जा रहा है। पार्टी प्रमुख ने कहा कि सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के अभिन्न अंग जम्मू-कश्मीर में 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे। 2018 में पीडीपी और भाजपा गठबंधन की सरकार गिरने तथा अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन को भी लगभग पांच साल का समय बीतने को है। फिर भी केंद्र सरकार चुनाव नही करवा पा रही है। इससे जम्मू-कश्मीर की आवाम में निराशा का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें