फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: देववाणी संस्कृत के बिना भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का ज्ञान अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू। वेयर हाउस ट्रेडर्स फेडरेशन नेहरू मार्केट ने शनिवार को अपने कार्यालय में राज्य पुरस्कार विजेता महंत रोहित शास्त्री को सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिया।
विज्ञापन

ट्रेडर्स फेडरेशन नेहरू मार्केट के प्रधान दीपक गुप्ता ने कहा कि देववाणी संस्कृत के बिना भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का ज्ञान अधूरा है। संस्कृत को जैसा लिखा जाता है, वैसा ही पढ़ा जाता है। यही इसकी विशेषता है। संस्कृत भाषा के कई शब्द हिन्दी सहित अन्य कई भारतीय भाषाओं में भी प्रयोग किए जाते हैं। शब्दकोष संस्कृत से ही बढ़ता है। महंत रोहित शास्त्री को राज्यपाल, लोकसभा, राज्यसभा सदस्यों द्वारा अभूतपूर्व योगदान के लिए सम्मानित कर चुके हैं। कई पुस्तकें भी लिखी हैं। प्रत्येक वर्ष कैलख संदेश पंचांग कैलेंडर का प्रकाशन करने के साथ निशुल्क वितरण करते हैं। कार्यक्रम के अंत में वेयर हाउस ट्रेडर्स फेडरेशन नेहरू मार्केट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मुनीश महाजन ने भी महंत रोहित शास्त्री के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें