फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विवि स्कास्ट में भी बाढ़ का तांडव

Wed, 10 Sep 2014 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू स्थित शेर-ए-कश्मीर तकनीकी कृषि विश्वविद्यालय (स्कास्ट) में बाढ़ ने तबाही मचा कर रख दी है। स्कास्ट के अधिकारियों ने विश्वविद्यालय परिसर में बाढ़ से हुई तबाही का ऐसा मंजर कभी नहीं देखा था। परिसर में स्थित मौसम विभाग के केंद्र सहित ग्राउंड फ्लोर में मौजूद सभी दफ्तरों में बाढ़ ने नुकसान किया।
विज्ञापन


दस के करीब विभागों के प्रशासनिक ब्लाक में भी बाढ़ का पानी घुस गया, जिससे सामान को भारी क्षति पहुंची है। जानकारी के मुताबिक अब तक एक मोटे तौर पर कृषि विश्वविद्यालय में आई बाढ़ से करीब दस करोड़ का नुकसान पहुंचा है, जिसमें विभिन्न विभागों में लगे हुए करीब तीन सौ से ज्यादा कंप्यूटर तथा इसकी मशीनरी शामिल है।

कंप्यूटर सेंटर में लगे चालीस कंप्यूटरों को पूरी तरह से क्षति पहुंची है। परिसर में स्थित डाटा सेंटर, कंप्यूटर लैब, टेलीफोन सेंटर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कृषि विश्वविद्यालय के ग्रीन हाउस तथा ग्लास हाउस को भी नुकसान पहुंचा है। गौर हो कि पिछले शुक्रवार तथा शनिवार को भारी बारिश से बढ़ जलस्तर से बलोल नाले का पानी परिसर में घुस गया तथा विभागों को क्षति पहुंची है।
विज्ञापन


कांफ्रेंस हाल की दीवार भी टूट गई है। डीन, रजिस्ट्रार, कंट्रोलर और डायरेक्टर एजूकेशन आफिस के अलावा यहां पर बिजली संकट अभी भी दूर नहीं हो सका है। इस संबंध में स्कास्ट के प्रो. राजिंदर पेशन ने बताया कि तवी तथा बलोल नाले में आई बाढ़ से स्कास्ट में काफी क्षति पहुंची है।

इसको लेकर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. पीके शर्मा ने तत्काल बैठक बुलाकर इस हालात की समीक्षा की। यहां साफ-सफाई करवाई जा रही है, ताकि आगामी सोमवार को यूनिवर्सिटी में कक्षाएं लग सकें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें