फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शहर के लावारिस कुत्तों के लिए बनेगा डेढ़ करोड़ का शेल्टर होम

विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर में हैं 51,000 कुत्ते, 47,000 को लग चुकी है वैक्सीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर में लावारिस कुत्तों के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से शेल्टर होम तैयार होगा। शेल्टर होम शहर के भगवती नगर स्थित नगर निगम कार्यालय के समीप बनाया जाएगा। लावारिस कुत्तों के लिए जम्मू शहर में पहले से दो शेल्टर होम हैं। शहर में बढ़ती कुत्तों की संख्या व सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ध्यान में रखते हुए नगर निगम नया शेल्टर होम बना रहा है।
नगर निगम पशुपालन विभाग के अधिकारी गौरव चौधरी ने बताया कि शहर में 51,000 से अधिक कुत्ते हैं। इनमें अब तक 47,000 कुत्तों काे वैक्सीन दी गई है लेकिन सड़कों पर घूमने वाले कुत्तों की वैक्सीनेशन नहीं हुई है। नगर निगम ने पिछले साल से ही शहर के लावारिस कुत्तों की नसबंदी की प्रक्रिया शुरू की थी। पिछले दो माह में छह हजार से अधिक कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सड़कों पर घूमने वाले कुत्तों को लेकर एक और आदेश जारी किया है। उसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने एक नया शेल्टर होम तैयार करने की योजना बनाई है। इसे एक माह के अंदर तैयार करने का लक्ष्य है। अधिकारी ने कहा कि पशुपालन विभाग के पास पहले से दो शेल्टर होम हैं। इसमें एक रूपनगर और दूसरा चाैआदी में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें