पुंछ सेक्टर में कई महीनों के बाद हुए संघर्ष विराम ने सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसियों की सक्रियता को बढ़ा दिया है। साथ ही एलओसी और इंटरनेशनल बार्डर पर रहने वाले किसान भी इसे लेकर चिंतित हो चुके हैं।
किसानों के सामने खराब मौसम का खतरा पहले से मंडरा रहा था, अब संघर्ष विराम की ताजा घटना ने उन्हें सकते में डाल दिया है। फसल पकने या लगाने के वक्त ही पाक की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जाता है, ताकि वह लोग फसल न काट पाएं।
सूत्रों के अनुसार इंटरनेशनल बार्डर और एलओसी दोनों पर ही अलर्ट किया गया है, क्योंकि हमेशा संघर्ष विराम का उल्लंघन होने के बाद या तो घुसपैठ कराई जाती है या फिर रिहायशी इलाकों को टारगेट किया जाता है।