जम्मू। जरूरी रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते मंगलवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस संबंध में बिजली निगम ने अधिसूचना जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की है। इसके तहत बिजली पौनी, रनसू, ददुआ और आसपास इलाकों में 20 सितंबर को सुबह नौ से चार बजे, लोअर मुट्ठी, लक्ष्मी विहार, बलवंत विहार, उदयवाला, आनंद नगर, नागबानी और आसपास इलाकों में सुबह सात से 12 बजे तक बंद रहेगी।
इसी प्रकार झज्जरकोटली, डंसाल, जिंदराह, सुरईंसर, किशनपुर, मानसर और आसपास इलाकों में सुबह आठ से दो बजे जबकि जंगलोट, पीएचई और आसपास इलाकों में सुबह आठ से 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी।