जम्मू। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकारी अवकाश का आदेश जारी होने के सोमवार को युवा राजपूत सभा ने देर शाम प्रतिमा के पास पटाखे फोड़ और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। पूरा शहर पटाकों की आवाज गूंज उठा। प्रदेशवासियों में खुशी का माहौल है। युवा राजपूत सभा के अध्यक्ष राजन सिंह हैप्पी ने बताया कि उप राज्यपाल के कार्यकाल में डोगरा लोगों को शांति का अहसास हुआ। उप राज्यपाल ने लोगों की भवानाओं का सम्मान करते आदेश जारी किया है। 23 सितंबर को बड़ा जश्न मनाया जाएगा।