जम्मू। जरूरी रखरखाव कार्य के चलते चार अगस्त को आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार बिजली बिलासपुर, कोटली कल्याना, साई, कानाचक और आसपास इलाकों में चार अगस्त को सुबह सात से साढ़े सात और साढ़े 12 से एक बजे तक बंद रहेगी।
इसी तरह काना चक और आसपास इलाकों में चार अगस्त को सुबह सात से एक बजे तक, छन्नी हिम्मत, मार्बल मार्केट, चोआदी, मलिक मार्केट में सुबह छह से नौ बजे, अखनूर, ज्योड़ियां, एमईएस, परगवाल और आसपास इलाकों में सुबह सात से एक बजे, पटोली ब्राह्मणा, दोमाना, बरनाई, पुरखू, मिश्रीवाला, बाबा तालाब, शामाचक, चोरपुर, तीर्थ तालाब और आसपास इलाकों में सुबह सात से एक बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसी तरह डिग्याना और आसपास इलाकों में सुबह आठ से नौ बजे, सतवारी और आसपास इलाकों में नौ से दस बजे तक बिजली बंद रहेगी।