फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान में सुनिश्चित हो जन भागीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सभी लोग योगदान दें। इसमें ज्यादा से ज्यादा जन भागेदारी कार्यकर्ता सुनिश्चित करें। यह निर्देश डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने मंगलवार को हुई बैठक में दिए। साथ ही कार्यक्रम चलाकर लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने झंडों की खरीद और वितरण में मदद करने के लिए सभी को प्रोत्साहित करने के लिए कहा गया है। सरकार ने हाल ही में हर घर तिरंगा अभियान को कारपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) गतिविधि के रूप में भी शामिल किया है। जमीनी स्तर पर आने वाली सभी समस्याओं पर चर्चा करने और जम्मू क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान को एक शानदार सफलता बनाने के निर्देश भी दिए। बैठक में चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण गुप्ता, वेयर हाउस जम्मू और नेहरू मार्केट अध्यक्ष दीपक गुप्ता, मुस्लिम फेडरेशन फॉर्म के अध्यक्ष जहूर अहमद और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जम्मू के उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें