फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रखरखाव के चलते आज से बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जरूरी रखरखाव कार्य के कारण मंगलवार से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके तहत बिजली जम्मू यूनिवर्सिटी, आर्मी कैंप, पनामा चौक, एमएएम कालेज, वुमन कालेज गांधी नगर, पावर ग्रिड कार्यालय, बाहु प्लाजा और आसपास इलाकों में 12 अप्रैल को साढ़े सात से साढ़े आठ बजे तक बंद रहेगी।
विज्ञापन

इसी तरह गांधी नगर, पुलिस लाइन, जम्मू यूनिवर्सिटी, एमएएम कालेज, बाहु प्लाजा, डिवकॉम आफिस, अप्सरा रोड, शास्त्री नगर और त्रिकुटा नगर में सुबह छह से सात, पटोली, पंपोश कालोनी, पलौड़ा, बीएसएनएल एक्सचेंज, दुर्ग लैब में सात से साढ़े 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। रघुनाथ बाजार, रेजीडेंसी रोड, वजारत रोड, कनक मंडी, राजेंद्र बाजार और आसपास इलाकों में सात से दस, गूल, थथरका और आसपास इलाकों में 13 को दोपहर 12 से चार बजे तक बंद रहेगी। गाडीगढ़ और आसपास इलाकों में 12 को सुबह सात से 12 बजे, सैनिक कालोनी, चौआदी, जोधामल स्कूल में 12 को सुबह छह से आठ बजे तक बंद रहेगी।
रियासी, कटड़ा और आसपास इलाकों में 12 अप्रैल को सुबह आठ से 11 बजे, बुधी, ननन, घट्टी में सुबह नौ से दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। सोहारा, बसवा, कनहा, गंगल, चौकी चौड़ा अस्पताल, पराद, चकाद और आसपास इलाकों में 12 और 14 को सुबह सात से 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। राम मंदिर, सरदार मोहल्ला, बथेरा, चोरपुरा, राजपुरा में 12 को सुबह आठ से 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। बसंत विहार, कबीर कालोनी, तालाब तिल्लो, प्रियादर्शनी, भारत नगर, अखनूर रोड और आसपास इलाकों में 16 को सुबह सात से 12 बजे तक बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें