फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह-नड्डा मिलकर तय करेंगे जम्मू-कश्मीर में भाजपा का नया अध्यक्ष, इसी महीने होगा एलान

Tue, 17 Dec 2019 01:09 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जेपी नड्डा, नरेंद्र मोदी और अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी की तारीख केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तय करेंगे। हालांकि 25 से 30 दिसंबर के बीच की कोई तिथि तय हो सकती है। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव के आखिरी चरण में बस अब प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव ही शेष रहा हुआ है। सूचनाओं के अनुसार अंतरिम अध्यक्ष चल रहे रवींद्र रैना के नाम पर केंद्रीय नेतृत्व सहमती जता चुका हैं। ऐसे में पार्टी मुख्यालय में प्रदेशाध्यक्ष चुनाव को लेकर अब सियासत लगभग ठंडी पड़ चुकी हैं। 

पार्टी मुख्यालय में माहौल एकदम रूटीन का हो चुका हैं। प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना और अशोक कौल दोनों जम्मू में नहीं हैं। रैना पुंछ जिले में हैं। अमित शाह और नड्डा की तरफ से तिथि तय करने के बाद प्रदेशाध्यक्ष चुनाव के लिए पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और तरुण चुग जम्मू पहुंच कर प्रदेशाध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे। इस दौरान पार्टी मुख्यालय या किसी अन्य स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश भर से पदाधिकारियों को बुलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें