फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्तरां में चल रहा था सेक्स रैकेट, पांच दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधीनगर पुलिस ने वीरवार की दोपहर को नई बस्ती के एक रेस्तरां में छापा मारा। यहां दो युवतियों और दो युवकों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बड़ी होशियारी दिखाते हुए घंटों तक सेंध लगाकर छापामारी को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए युवक-युवतियां मात्र ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थी हैं। नाबालिग होने के चलते पुलिस ने इनके अभिभावकों को थाने बुलाया और विद्यार्थियों को उनके सुपुर्द कर दिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली, कि नई बस्ती के एक रेस्तरां में आधा घंटा सीटिंग चार्जेस 100 रुपये लिए जाते हैं। इसके अलावा अंदर ही एक कमरा भी है। जहां पैसे लेकर युवक - युवतियों को वक्त गुजारने दिया जाता है। रेस्तरां के बारे लोग भली भांति परिचित है।
विज्ञापन

विज्ञापन

कैसे पुल‌िस के जाल में फंसे ये अपराधी

किसी ने पुलिस को गुप्ता सूचना दी, कि रेस्तरां वाले ने 4 - 5 कॉल गर्ल्स हायर कर रखी है जोकि रोजाना सुबह 6 से 7 बजे के बीच पहुंच जाती है। फिर पहले से तय समय और सौदे के तहत कॉल गर्ल्स को पैसे लुटाने वालों को के साथ भेज दिया जाता है।

तब एसएचओ ने वीरवार की सुबह से ही दो पुलिस कर्मियों को आम कपड़ों में गश्त पर लगा दिया। कुछ रेस्तरां के अंदर बैठ गए। जाल बिछा देने के बाद सब लोग इस कमरे पर निगाहें लगाए हुए थे, जिस कमरे में धंधा चलने की सूचना थी।

कई घंटों तक रेकी करने के बाद दो युवक और युवतियां कमरे से बाहर आए। रेस्तरां के बाहर भी उन्होंने एक - दूसरे को बांहों में थाम लिया। तभी गांधीनगर एसएचओ परमदजीत सिंह जिप्सी लेकर मौके पर पहुंचे और चारों को गाड़ी में बैठा लिया।

इसके साथ ही रेस्तरां वाले को भी साथ ले आए। सबकों को कई घंटे तक थाने में रखा। युवक युवतियां को 11वीं के विद्यार्थी होने के चलते उनके अभिभावकों के हवाले कर दिया। जबकि व्यक्ति से पूछताछ जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें