फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: कश्मीर घाटी में भीषण ठंड, डल झील समेत कई स्रोत जमे, लेह का तापमान माइनस 11 पहुंचा

Thu, 08 Dec 2022 02:23 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में तापमान माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। श्रीनगर में पारा माइनस 3.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं घाटी के अन्य हिस्सों में भी रात का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू से नीचे रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
कश्मीर में जमी डल झील दिखाता युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी में लगातार पड़ रही भीषण ठंड के चलते विश्व प्रसिद्ध डल झील के साथ साथ पानी के कई स्रोत जमने शुरू हो गए हैं। बुधवार को श्रीनगर की डल झील के अंदरूनी इलाके में कुछ हिस्सों में पानी की ऊपरी परत जम गई।

विज्ञापन


इसके अलावा कुछ ऐसे पानी के स्रोत जो स्थिर हैं, उनकी ऊपरी परत भी जमी मिली। इस बीच दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में तापमान माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा जोकि इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई।  

श्रीनगर में पारा माइनस 3.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं घाटी के अन्य हिस्सों में भी रात का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू से नीचे रिकॉर्ड किया गया। लेह और कारगिल में शरीर जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। जम्मू में बीती रात 6.9 डिग्री सेल्सियस के साथ अब तक सीजन की सर्द रात बीती।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 9 और 10 दिसंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी होगी। इससे कश्मीर अधिक प्रभावित होगा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि काजीकुंड में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 दर्ज किया गया। 

 

कुपवाड़ा में माइनस 3.1, कोकरनाग से माइनस 1.9 और गुलमर्ग में माइनस 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में भी रात का पारा माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा। लेकिन तड़के और रात्रि में पारे में गिरावट आई है।
 

जम्मू में दिन का तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.6, कटड़ा में 7.6 और भद्रवाह में 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 11.0 और कारगिल में माइनस 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें