फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः नवोदय विद्यालय से गायब सात छात्र पंजाब में मिले, सभी हैं यूपी के संभल निवासी

Mon, 09 Sep 2019 12:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
दसुआ रेलवे स्टेशन, पंजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू के जवाहर नवोदय विद्यालय रखजगानू के गायब सात छात्र पंजाब के दसुआ रेलवे स्टेशन पर मिले हैं। विद्यालय में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले सभी छात्र यूपी के संभल जिले के रहने वाले हैं। ये सभी छात्र रविवार की सुबह विद्यालय से बिना बताए चले गए थे।

विज्ञापन


विद्यालय में छात्रों के नहीं होने पर विद्यालय प्रबंधन अपने सतर पर छात्रों की खोज शुरू की, लेकिन छात्रों के नहीं मिलने पर देर शाम पुलिस में छात्रों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

देर रात मिली जानकारी के अनुसार सभी सात छात्रों को पंजाब के दसुआ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने पकड़ा है। अब इन बच्चों को वहीं से ही इनके घर भेजने की तैयारी की जा रही है। नवोदय विद्यालय प्रबंध बच्चों की जिम्मेदारी लेने से पीछे हट रहा है। बताया जाता है कि ये सभी छात्र पिछले माह बदायूं जिले के नवोदय विद्यालय से यहां भेजे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें