जम्मू कश्मीर में कोरोना की तीसरी लहर के धीमा पड़ने से दैनिक संक्रमित मामलों में गिरावट आई है, लेकिन मौतें भी जारी हैं। प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 5 से 7 मौतें हो रही हैं। मंगलवार को जम्मू कश्मीर में सात संक्रमित मरीजों की मौत हुई। इसमें जम्मू संभाग से पांच मौते हुई हैं। जीएमसी जम्मू में ही चार मरीजों ने दम तोड़ दिया। प्रदेश में फिर उछाल के साथ 771 नए संक्रमित मामले मिले हैं। जिला जम्मू सबसे अधिक प्रभावित है।
जम्मू कश्मीर में दैनिक कोविड-19 में भारी गिरावट आई है अब दैनिक सर पर 600 से 700 के बीच में ही ने मामले आ रहे हैं प्रदेश में कुल संक्रमित मामलों पर संक्रमण दर 3. 3 3 फ़ीसदी ही रह गया है कोविड-19 की तीसरी लहर के धीमी पड़ने से प्रदेश प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में थोड़ी राहत की सांस ली है।
आगामी हफ्तों में जम्मू कश्मीर में स्कूलों और कालेजों को भी खोलने की तैयारी की जा रही है है कोविड-19 रन पिछले 2 साल से स्कूल बंद चल रहे हैं इससे बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्तर पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है