फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सात जख्मी

Mon, 04 May 2015 12:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
दयालाचक छलां मार्ग पर रविवार शाम को तीन वाहनों की भिड़ंत हो गई। गनीमत रही इस हादसे में सात लोग ही घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जाती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि बस (जेके21ए-1818) दयालाचक की तरफ आ रही थी। विपरीत दिशा से आ रही अल्टो कार (पीबी35यू-9758) के साथ बस भिड़ गई। कार को टक्कर मारने के बाद बस एक ट्रक  (एचआर69-8656) के साथ टकरा गई। छलां के निकट थैं गांव में हुए हादसे के बाद घटनास्थल पर चीखो पुकार मच गई।

इस बीच स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। एक-एक कर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। देर शाम करीब साढ़े सात बजे जिला अस्पताल पहुंचाया गए। घायलों को अंदरूनी चोटें आई थीं और उनमें से कई घायल सदमे थे।
विज्ञापन


घायलों की पहचान गंजू देवी निवासी बरोटा, त्रिप्ता देवी निवासी गुड़ा कल्याल, मुकेश शर्मा निवासी इंदिरा कालोनी, विजय कुमार निवासी वार्ड तीन कठुआ, संतोष कुमार निवासी वार्ड तीन कठुआ, भोली देवी निवासी मंगलूर और रतनचंद निवासी मंगलूर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें