कश्मीर में एनआईए की छापेमारी से पहले अलगाववादी नेताओं द्वारा सबूत मिटाने की साजिश किए जाने की बात कही जा रही है। उच्च स्तरीय सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारियों के अनुसार एजेंसी को इस बात का शक है कि अलगाववादी नेताओं द्वारा छापेमारी से पहले सबूत मिटाने की कोशिश हुई हो सकती है।
हालांकि इस मामले में एनआईए या स्थानीय स्तर पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सूत्रों के मुताबिक एजेंसी को इस बात का शक है कि रविवार को हुई छापेमारी से पहले कश्मीर में अलगाववादी नेताओं द्वारा कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को नष्ट किया गया है।
गौरतलब है कि कश्मीर में हिंसा के लिए हवाला के जरिए आतंकी संगठनों और पाकिस्तान से फंडिंग के मामले को लेकर एनआईए द्वारा पिछले दिनों केस दर्ज किया गया है। इसके बाद से ही दिल्ली में हुर्रियत के तमाम नेताओं से पूछताछ की जा रही है।