दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने वीरवार को एक हुर्रियत कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आतंकी भाग निकले। पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया है।
जिले के मीमंदर गांव में हुर्रियत कार्यकर्ता तारिक अहमद गनई को आतंकियों ने घर के बाहर गोली मार दी। गोली उसके सिर में लगी और वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। गांव वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद उसका शव पैतृक गांव ले जाया गया तो कोहराम मच गया। सूत्रों ने बताया कि जनाजे में पांच से सात आतंकी पहुंचे थे जिन्होंने हवाई फायरिंग की और निकल भागे।
दो माह पहले भी सैय्यद अली शाह गिलानी के करीबी साथी की भी गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।