फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी की पत्नी ने फहराया पाक का झंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
कट्टरपंथी कश्मीरी महिलाओं के समूह दुखतरन-ए-मिल्लत ने पाकिस्तान दिवस पर श्रीनगर में पाकिस्तान का झंडा फहराने का मामला सामने आया है। इस संगठन ने पाकिस्तान दिवस मौके पर पाकिस्तान का झंडा फहराया कर पाकिस्तान का राष्ट्रगान गाया। कट्टरपंथी कश्मीरी महिलाओं समूह दुखतरन-ए-मिल्लत को महिला अलगाववादी संगठन की प्रमुख आसिया अंद्राबी चला रही हैं।
विज्ञापन


अब ऐसी खबरें आ रही है कि अलगाववादी संगठन की प्रमुख आसिया अंद्राबी के इस कदम के बाद उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

अलगाववादी संगठन की प्रमुख आसिया अंद्राबी पूर्व आंतकी कंमाडर अशिक हुसैन फकटू की बीबी है। आसिया अंद्राबी खुद को एक इस्लामिक फेमिनिस्ट(नारीवादी) घोषित कर चुकी है। (फोटो-सोशल मीडिया से)
विज्ञापन

दुखतरन-ए-मिल्लत अलगावादी संगठन का एक सहयोगी संगठन

पाक‌िस्तान द‌िवस के मौके पर इस संगठन ने पाक‌िस्तान के जन्मदाता मो. अली ज‌िन्ना के ल‌िए एक कव‌िता का पाठ भी क‌िया गया। इन सभी म‌ह‌िलाओं ने इस मौके पर अपने आप को बुर्के में ढक रखा था। संगठन की और से एक तस्वीर भी जारी की गई है।

इस तस्वीर में आसिया अंद्राबी खुद कुर्सी पर बैठी हुई है और अन्य मह‌िलाएं जमीन पर बैठी हुई हैं। दुखतरन-ए-मिल्लत अलगावादी संगठन का एक सहयोगी संगठन है। आस‌िया कश्मीर की आजादी के ल‌िए लगातार आंदोलन चला रही हैं।

पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बस‌ित ने पाक‌िस्तान द‌िवस पर आसिया अंद्राबी को द‌िल्ली आने का न्योता द‌िया था। आसिया अंद्राबी संगठनात्मक गतिविधियों में व्यस्त होने के कारण इस मुलाकात में दिल्ली नहीं गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें