फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जुलाई तक बढ़ी अलगाववादी नेता यासीन मलिक की न्यायिक हिरासत

Mon, 27 May 2019 10:07 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
यासीन मलिक - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक की न्यायिक हिरासत की अवधि सात जुलाई तक बढ़ा दी गई है। अलगाववादियों के ज्वाइंट रजिस्टेंस लीडरशिप (जेआरएल) ने हिरासत अवधि बढ़ाए जाने की निंदा की है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एनआईए व ईडी ने शब्बीर अहमद शाह, एडवोकेट शाहिदुल इस्लाम, अल्ताफ अहमद फंटूश, अय्याज अकबर, पीर सैफुल्लाह, मेहराजदीन कलवाल, नईम अहमद खान, फारूक अहमद डार, शाहिद युसूफ, जहूर वटाली तथा महिला अलगाववादी आसिया अंद्राबी, फहमीदा सोफी, नाहिदा नसरीन को बंद किया है। कहा कि यह अलगाववादियों की आवाज दबाने की कोशिश है। 

उधर, हुर्रियत (जी) प्रमुख सैय्यद अली शाह गिलानी ने मई 2009 में आसिया व नीलोफर के दुष्कर्म व हत्या मामले के विरोध में बरसी पर शोपियां तथा आस पास के इलाकों में बंद का आह्वान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें