कश्मीर के कट्टरपंथी अलगाववादी नेता और हुर्रियत (ग) के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी के नजरबंद करने के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शांतिपूर्वक प्रदर्शनों का ऐलान किया गया है।
यह प्रदर्शन जेएनयू मामले में प्रोफेसर एसएआर गिलानी की गिरफ्तारी के साथ-साथ कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह और नईम खान की लगातार नजरबंदी को लेकर आयोजित किये जाएंगे।
हुर्रियत प्रवक्ता के अनुसार हुर्रियत (ग) द्वारा आधे घंटे का प्रदर्शन पीएसए के खिलाफ भी किया जाएगा, क्योंकि पिछले कई दिनों से लगातार हुर्रियत के कई कार्यकर्ताओं पर पीएसए लागू किया गया है।
सैय्यद अली शाह गिलानी के हवाले से प्रवक्ता ने कहा कि एक ओर प्रोफेसर एसएआर गिलानी को बलि का बकरा बनाया जा रहा है और दूसरी ओर घाटी में हुर्रियत से संबंधित लोगों पर शिकंजा कसा जा रहा है।