फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ सिंह के दौरे से पहले अलगाववादियों ने किया कश्मीर में बंद का आवाहन

Thu, 07 Sep 2017 10:05 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कश्मीर के अलगाववादी नेता - फोटो : File Photo
विज्ञापन
गृह मंत्री राजनाथ सिंह के घाटी के दौरे को लेकर अलगाववादियों ने बंद का आह्वान किया है। अलगाववादियों द्वारा जारी साझा बयान के अनुसार उन्होंने लोगों से 10 सितंबर को कश्मीर बंद का आह्वान किया है। साथ ही बंद का पूरा समर्थन करने की भी अपील की है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ और उनके प्रति सहानुभूति प्रकट करने के लिए भी अलगाववादियों ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की लोगों से अपील की है।

अलगाववादियों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए रेल प्रबंधन ने शुक्रवार को बारामुला-बनिहाल रेल लाइन पर रेल सेवाएं स्थगित करने का फैसला लिया है। चीफ कंट्रोलर रेलवे नंद लाल ने बताया कि पुलिस ने पत्र भेजकर कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा होने की आशंका जताते हुए रेल सेवाएं स्थगित करने को कहा है। इस वजह से रेल सेवाएं स्थगित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें