फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में पाक का झंडा लहराने वाली आसिया अंद्राबी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुखत्रान-ए-मिल्लत (डीईएम) की अध्यक्ष आसिया अंद्राबी को लगातार 2 दिनों तक उनके ही घर में नज़रबंद रखने के बाद आसिया और डीईएम की प्रवक्ता फ़हमीदा सोफी को गुरुवार और शुक्रवार की रात को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


डीईएम की जनरल सेक्ट्री नाहिदा नसरीन ने बताया कि प्रशासन द्वारा आसिया अंद्राबी को बुधवार से ही उनके घर पर नज़रबंद रखा गया था। आसिया अंद्राबी के साथ फ़हमीदा सोफी भी थी। आसिया के घर के बाहर महिला पुलिस भारी मात्रा में तैनात थी।

गुरुवार देर रात करीब 12:30 बजे पुलिस पार्टी ने श्रीनगर के सोवरा में स्थित उनके घर पर छापा मारा और आसिया सहित फ़हमीदा को गिरफ्तार कर महिला पुलिस स्टेशन रामबाग ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हा्फ‌िज की रैली को फोन पर क‌िया था संबोध‌ित

वहीं पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आसिया के खिलाफ पहले से ही जमात-उद-दावा के चीफ हाफिज सईद द्वारा पाकिस्तान में आयोजित एक रैली को फोन पर संबोध‌ित करने के आरोप में ग‌िरफ्तार क‌िया गया है।

आस‌िया पर गैरकानूनी गतिविधि निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। इसके इलावा पाकिस्तानी झंडे लहराने के इलावा आसिया द्वारा 14 अगस्त को पाकिस्तान का आज़ादी दिवस भी अपने घर पर मनाने का आरोप है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें