आरएस पुरा। कस्बे के पलखू नाले की सुचारु से सफाई नहीं होने पर लोगों ने पानी की निकासी बनाए रखने के लिए म्यूनिसिपल कमेटी से सफाई कराने की मांग की।
स्थानीय निवासी रमेश लाल ने कहा कि कस्बे की कई वार्डों का पानी इसी नाले में आता है। लेकिन बेहतर ढंग से सफाई नहीं कराए जाने पर बारिश होने पर नाले के आसपास रहने वाले लोगों के घरों में पानी चले जाने पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अजय कुमार ने कहा कि पलखू नाले में कई स्थानों पर सरकंडा उगा होने पर भी सफाई नहीं कराई जा रही। यही नहीं नाले में कई स्थानों पर जेसीबी नहीं पहुंचती और मात्रा लीपापोती कर ही नाले की सफाई कराई जाती है।
नीरज चौधरी ने कहा कि म्यूनिसिपल कमेटी को चाहिए कि कस्बे के दूसरे नालों की भी सफाई कराई जाए ताकि सुचारु रूप से पानी की निकासी हो सके। कस्बे में दो-तीन घंटे बारिश होने पर सड़क तालाब का रूप ले लेती है। अगर इस समय नालों की सफाई कराई जाए तो इससे लोगों को हो रही परेशानियों से राहत मिल सकती है।